Site icon

Priyanka Chopra की बॉलीवुड में फिर से वापसी। जानिए उनकी आने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट।

Priyanka Chopra की बॉलीवुड में फिर से वापसी

Priyanka Chopra एक बहु बहुआयामी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त भारतीय अभिनेत्री, मॉडल और निर्माता हैं। जो बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की कोई फिल्म में दिखाती है। उन्होंने अपने हिट प्रदर्शन के साथ बॉलीवुड में 21 साल काम किया। इनके बाद 6 साल उन्होने हॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री में कदम जमाई रखी और अब उनकी वापसी की चर्चा हो रही है। क्योंकि उन्होंने हाल ही में बॉलीवुड में वापसी के संकेत दिए हैं।

बॉलीवुड में प्रियंका की पहचान

Priyanka Chopra ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 2003 में फिल्म “द हीरो” से की थी, लेकिन उन्हें पहचान “अंदाज़”, “ऐतराज़”, और “फैशन” जैसी फिल्मों से मिली। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने के बाद, उन्होंने भारतीय सिनेमा में खुद को एक सशक्त अभिनेत्री के रूप में स्थापित कि2015 में प्रियंका ने अमेरिकन टीवी शो “क्वांटिको” में मुख्य भूमिका निभाकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर कदम रखा। यह कदम उनके लिए मील का पत्थर साबित हुआ, क्योंकि वे अमेरिकी प्राइमटाइम नेटवर्क सीरीज़ की मुख्य भूमिका निभाने वाली पहली दक्षिण एशियाई अभिनेत्री बनीं।

बॉलीवुड से हॉलीवुड की ओर बदलाव

इसके बाद उन्होंने Baywatch, Isn’t It Romantic, और The Matrix Resurrections जैसी हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने न केवल एक अभिनेत्री के रूप में बल्कि निर्माता और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी अपनी पहचान बनाई।या।
प्रियंका चोपड़ा ने खुद बॉलीवुड से कुछ दूरी इसलिए बनाई क्योंकि उन्हें इंडस्ट्री में “राजनीति” और “समूहवाद” का सामना करना पड़ा। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि कुछ लोगों ने उन्हें फिल्मों से बाहर करने की कोशिश की, जिससे वे हताश हो गईं। यह वह समय था जब उन्हें हॉलीवुड का ऑफर मिला और उन्होंने एक नया रास्ता चुना।
इसके अलावा, प्रियंका चोपड़ा की निजी जिंदगी में उन्होंने अमेरिकी गायक निक जोनस से विवाह किया और इसके कारण कुछ बदलाव आया।

हॉलीवुड में प्रियंका की भूमिकाएं

प्रियंका ने Quantico, Citadel, Love Again जैसी हॉलीवुड फिल्मों और सीरीज में प्रमुख भूमिकाएँ निभाईं। इन अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में उनका शेड्यूल इतना व्यस्त रहा कि बॉलीवुड के लिए समय निकालना मुश्किल हो गया।Aur निक जोनस से शादी और फिर बेटी मालती मैरी के जन्म के बाद प्रियंका का ध्यान परिवार पर केंद्रित रहा। बेटी की परवरिश और पारिवारिक जीवन को प्राथमिकता देना भी एक बड़ा कारण बना।बॉलीवुड में स्क्रिप्ट और प्रोजेक्ट्स की कमी के कारण.अच्छी स्क्रिप्ट्स और प्रोजेक्ट्स के अभाव ने भी उन्हें दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्में: पूरी लिस्ट

upcoming movies of Priyanka Chopra | प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्में

SS राजामौली की अगली फिल्म (महेश बाबू के साथ)

Movie: SSMB 29

फिल्म की थीम: एक ग्लोबल एक्शन‑एडवेंचर, अफ्रीकी जंगलों पर आधारित, इंडियाना जोन्स/जेम्स बॉन्ड अंदाज़ में भारतीय पृष्ठभूमि।

प्रियंका की भूमिका:महेश बाबू के साथ फिल्म की मुख्य नायिका, एक मजबूत, एक्शन‑योग्य किरदार जिसमें ग्लोबल अपील हो। भूमिका में भारी एक्शन और चुनौतीपूर्ण दृश्य शामिल हैं ।

शूटिंग अपडेट और रिलीज टाइमलाइन

स्क्रिप्ट लगभग पूरा हो चुकी है; अप्रैल 2025 में शूटिंग शुरू हुई ।

प्रमुख Sequences में Boat-Based एक्शन शामिल हैं (पानी, आग, हिंडोला इफेक्ट) जिसमें हज़ारों लोग ट्रेनिंग में शामिल हैं । छायांकन ओडिशा, हैदराबाद (काशी स्थापत्य सेट) सहित भारत, यूएस और अफ्रीका में शूट होगा; प्रोडक्शन अंत तक 2026 तक जारी रह सकता है।

छायांकन ओडिशा, हैदराबाद (काशी स्थापत्य सेट) सहित भारत, यूएस और अफ्रीका में शूट होगा; प्रोडक्शन अंत तक 2026 तक जारी रह सकता है ।

रिलीज़ की तारीख

इस चल रही फिल्म की शूटिंग 2026 तक पूरी होने की बात कही जा रही है और उम्मीद है कि यह 2027 के मध्य में रिलीज होगी।

Love & War | लव एंड वॉर  (Sanjay Leela Bhansali)

आगामी फिल्म Love & War में प्रियंका चोपड़ा को कास्ट करने की अफवाह वायरल हो गई है। उद्योग के अंदरूनी सूत्रों ने उस फिल्म में उनकी भागीदारी से इनकार किया है।

Don 3 | डॉन 3 में प्रियंका की भूमिका

यह आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है कि प्रियंका आगामी फिल्म डॉन 3 में होंगी या नहीं। यह फिल्म फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित है, जिसमें शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। अगर प्रियंका चोपड़ा फिल्म डॉन 3 में शामिल होती हैं, तो वह रोमा के रूप में अपनी प्रतिष्ठित भूमिका निभाएँगी।

प्रियंका की वापसी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

Priyanka Chopra की वापसी की अटकलें लगते ही ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।

ट्रेंडिंग हैशटैग्स में शामिल हैं:
#PCIsBack
#DesiGirlReturns
#PriyankaInBollywoodAgain


हमें हमारी देसी गर्ल वापस चाहिए — पर इस बार और भी दमदार अंदाज़ में!”

एक ट्विटर यूज़र ने लिखा।

“बॉलीवुड इंडस्ट्री में प्रतिक्रिया बॉलीवुड में प्रियंका की वापसी को सम्मान और उत्सुकता से देखा जा रहा है। कई युवा निर्देशक और प्रोड्यूसर्स उन्हें एक ग्लोबल ब्रांड के रूप में मानते हैं।”

निर्देशक जोया अख्तर ने एक इंटरव्यू में कहा –

“प्रियंका अब सिर्फ एक स्टार नहीं, एक वर्ल्डवाइड फेस हैं — उनकी वापसी इंडस्ट्री को इंटरनेशनल स्तर पर मजबूत कर सकती है।”

Priyanka Chopra की बॉलीवुड में वापसी सिर्फ एक अभिनेत्री की वापसी नहीं, बल्कि एक ग्लोबल आइकन की घर वापसी है। उनकी मौजूदगी से न केवल महिला-केंद्रित फिल्मों को नया बल मिलेगा, बल्कि भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी मजबूती मिलेगी। फैंस और फिल्म इंडस्ट्री दोनों को उनसे काफी उम्मीदें हैं, और आने वाले प्रोजेक्ट्स निश्चित ही बॉलीवुड को नई दिशा दे सकते है।

अगर आप Priyanka Chopra के बहुत बड़े प्रशंसक हैं, तो ऐसे ही प्रियंका चोपड़ा की आने वाली खबर के बारे में जान ने के लिए हमारे पेज पर बने रहें।

अस्वीकरण: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध विभिन्न जानकारियों के आधार पर लिखा गया है। इसमें त्रुटियाँ हो सकती हैं। इस लेख का उद्देश्य जानकारी प्रदान करना है और किसी की भावना को ठेस पहुँचाना नहीं है।

यह भी पढ़ें: Dhadak 2 Review: कहानी में दम है या सिर्फ नाम का सिक्का चलता है?

 

Exit mobile version