Site icon

Dhadak 2 Review: कहानी में दम है या सिर्फ नाम का सिक्का चलता है?

Dhadak 2 Review: कहानी में दम है या सिर्फ नाम का सिक्का चलता है?

Dhadak 2 Review: धड़क 2 एक सामाजिक मुद्दों पर आधारित रोमांटिक ड्रामा है, जो जातिवाद और प्रेम के टकराव को दर्शाता है। यह फिल्म Pariyerum Perumal की हिंदी रीमेक है और Dhadak (2018) की आत्मा को आगे बढ़ाती है। फिल्म 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई, और इसके Dhadak 2 reviews उसी दिन से सोशल मीडिया और क्रिटिक्स के बीच चर्चा का विषय बन गए। कहानी एक लॉ कॉलेज में सेट है, जो मध्य भारत के किसी शहर (संभवत: भोपाल) में स्थित है — जहां जाति और वर्ग के टकराव की पृष्ठभूमि में प्रेम पनपता है।

फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। निर्देशन किया है शाजिया इक़बाल ने, जो इस फिल्म के ज़रिए सामाजिक मुद्दों को बेबाकी से उठाती हैं। Dhadak 2 ने दर्शकों को भावनात्मक और राजनीतिक रूप से झकझोर दिया है। जहां Dhadak (2018) ने एक मासूम प्रेम कहानी के ज़रिए जातिवाद को छुआ था, वहीं Dhadak 2 ने इसे और गहराई से दिखाया — बिना ग्लैमर के, ज़मीनी सच्चाई के साथ।

Dhadak 2 Caste |भूमिकाएँ

इस फिल्म के पात्रों की बात करें तो इसमें कई तरह के किरदारे देख़ने को मिलता हैं जिन्होंने फिल्म में जान डाल दी है। यहाँ फिल्म की मुख्य और सहायक भूमिकाओं की सूची दी गई है।

मुख्य भूमिकाएँ

सहायक भूमिकाएँ

इन मुख्य भूमिकाओं के अलावा सहायक भूमिकाएँ भी हैं। वे हैं मंजिरी पुपाला, ऋचा, दीक्षा जोशी, मयंक खन्ना, आदित्य ठाकरे, शांतनु पांडे, बाला, प्रियंका तिवारी, अशवंत लोधी, अनित जाट और रवि।

Dhadak 2 Performance | प्रदर्शन

Dhadak 2 Performance की बात करे तो सिद्धांत चतुर्वेदी और त्रिप्ती डिमरी की एक्टिंग को दर्शकों ने काफी सराहा है। सिद्धांत ने दलित छात्र नीलेश का किरदार बड़ी गंभीरता और सच्चाई से निभाया, जिसे लोग “भावुक और दमदार” कह रहे हैं। वहीं त्रिप्ती ने विधि के किरदार को गहराई और संवेदना के साथ पेश किया, हालांकि कुछ लोगों को उनके कुछ सीन में कमी महसूस हुई। सोशल मीडिया पर फिल्म को “साहसी और वास्तविक” बताया गया, जबकि कुछ दर्शकों को इसकी कहानी पहले जैसी और संगीत कमजोर लगा। कुल मिलाकर, Dhadak 2 Review से पता चलता है की कलाकारों की परफॉर्मेंस ने लोगों का दिल जीत लिया, भले ही फिल्म की कहानी पर अलग-अलग राय है।

Direction & Choreography | निर्देशन और कोरियोग्राफी

Dhadak 2 Direction बात करे तो निर्देशक शाज़िया इक़बाल ने कहानी को संवेदनशील और यथार्थवादी अंदाज़ में पेश किया है। उन्होंने प्रेम, जातिवाद और संघर्ष जैसे गंभीर विषयों को संतुलन के साथ दिखाया है। पूरी फिल्म में दृश्य संयोजन, कैमरा वर्क और भावनात्मक गहराई को बखूबी संभाला गया है, जिससे दर्शक कहानी से जुड़ सके।

Dhadak 2 की Choreography सादा लेकिन असरदार है। फिल्म के गानों में डांस को भावनाओं के मुताबिक डिजाइन किया गया है, ताकि कहानी की गहराई दर्शकों तक पहुंचे। खासतौर पर “बस एक धड़क” जैसे गाने में नायक-नायिका की केमिस्ट्री को नाजुक और रोमांटिक अंदाज़ में दिखाया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Dhadak 2 Songs में कुल 15 गाने बताए गई है। इसमें से मैं ट्रैक में शामिल है – “बस एक धड़क“, “दुनिया अलग“, और “प्रीत रे” आदि। इन गोनो को कंपोज़ किया है संगीतकार श्रेयस पुराणिक और आवाज और गायकों में श्रेया घोषाल, जुबिन नौटियाल, और अरिजीत सिंह सिंगरो का नाम शामिल है।

Dhadak 2 budget | धड़क 2 का बजट

धड़क 2 का कुल बजट लगभग 40 करोड़ है। इस बजट में शूटिंग, अभिनेता और अभिनेत्री, सेट डिजाइन और तकनीकी आदि जैसे लागत शामिल हैं। इसके अलावा लगभग 15-20 करोड़ प्रमोशन, संगीत और संगीतकार और डिजिटल मार्केटिंग के लिए खर्च किया गया हैं।

Dhadak 2 first day earning | धड़क 2 की पहले दिन की कमाई

धड़क 2 की पहले दिन की कमाई लगभग 3.35 करोड़ है। यह ओपनिंग थोड़ी धीमी रही खासकर Son of Sardaar 2 की तुलना में। इनके अपने पहले दिन लगभग 6.75 करोड़ कमाए हैं।

इसमें कोई संदेह नहीं कि धड़क 2 को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में प्रशंसक इसका समर्थन करेंगे और भविष्य में इस फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है।

अस्वीकरण: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। इसमें त्रुटियाँ हो सकती हैं। इसका उद्देश्य जानकारी प्रदान करना है न कि किसी की भावना को ठेस पहुँचाना।

यह भी पढ़ें: अब भारत बना अमेरिका का सबसे टॉप स्मार्टफोन सप्लायर। चीन से भी निकले आगे

Exit mobile version