अगर आप OnePlus स्मार्टफोन के यूजर हैं और आप एक ऐसे मोबाइल की तलाश में हैं, जिसमें बैटरी और कैमरा दोनों जबरदस्त हों, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। इस बार वनप्लस अपने फैंस के लिए OnePlus 16 लेकर आ रहा है, जिसमें बैटरी और कैमरा को लेकर लीक हुई खबरों ने फैंस का दिल जीत लिया है। इस आने वाले मोबाइल फोन में 9000mAh की दमदार बैटरी और 200MP कैमरा होने की खबर सामने आई है।
आगे इस आर्टिकल में हम आपको OnePlus 16 से जुड़े बाकी संबंधित स्पेसिफिकेशन, कीमत, डिस्प्ले के साथ लॉन्च को लेकर अब तक सामने आई जानकारी बताएंगे। तो बने रहिए अंत तक।
OnePlus 16 दमदार 9000mAh बैटरी
OnePlus 16 मोबाइल फोन को वनप्लस यूजर्स के लिए खास बनाने का कारण इसकी दमदार और पावरफुल 9000mAh की बैटरी है। इसमें Glacier Battery Technology का इस्तेमाल किया गया है।
इस बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए इसमें 120W की वायर्ड चार्जिंग सिस्टम दिया गया है, जो इसको बहुत ही कम समय में फुल चार्ज कर देता है।
200MP पेरिस्कोप कैमरा

हर एक यूजर का सपना होता है कि उनके मोबाइल फोन के द्वारा खींची गई फोटो की क्वालिटी बेहतरीन हो। यूजर्स की इस उम्मीद को साकार करने के लिए वनप्लस कंपनी ने OnePlus 16 में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा दिया है।
पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर को आसान भाषा में समझें तो यह एक खास तरह का जूम कैमरा है, जो सामान्य टेलीफोटो लेंस से कहीं ज्यादा दूर की चीजों को साफ और शार्प तरीके से कैप्चर कर सकता है।
OnePlus 16 डिस्प्ले
डिस्प्ले की बात करें तो इस अपकमिंग OnePlus 16 में लीक के माध्यम से पता चला है कि इसके रिफ्रेश रेट को अपग्रेड किया गया है। इससे यूजर को यह फायदा होगा कि वह गेमिंग और स्क्रॉलिंग में स्मूथ एक्सपीरियंस करेगा।
लीक के मुताबिक, OnePlus 16 में 6.78 इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें LTPO पैनल और 1.5K का रेजोल्यूशन होने की भी बात की जा रही है।
OnePlus 15 के मुकाबले इसमें ज्यादा ब्राइटनेस, वाइडर कलर और कम पावर कंजम्पशन मिलने की भी उम्मीद जताई जा रही है।
Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर
पहले की जानकारी के मुताबिक, OnePlus 16 में स्टैंडर्ड Snapdragon 8 Elite Gen 6 chipset मिलने वाला था। टिप्स्टर Digital Chat Station के लेटेस्ट दावे के मुताबिक, कंपनी इसमें ज्यादा पावरफुल SM8975 वेरिएंट का इस्तेमाल कर सकती है, जिसे मार्केट में Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro के नाम से उतारा जाएगा।
SM8975 chipset असल में Qualcomm के अपकमिंग फ्लैगशिप चिपसेट का प्रो वर्जन माना जा रहा है। Regular Gen 6 के मुकाबले इसमें बेहतर CPU और GPU performance मिलने की उम्मीद है, जो गेमिंग हो या हैवी मल्टीटास्किंग के दौरान यूजर को स्मूथ परफॉर्मेंस देगा।
यह भी पढ़ें:
डिज़ाइन और अन्य फीचर्स

डिजाइन की बात करें तो अब तक के सबसे पतले और सेमीकंडक्टर बैलेंस मिल सकते हैं, जो 1mm से भी कम मोटे होंगे। इस पतलेपन की वजह से मोबाइल में प्रीमियम लुक होने की संभावना है।
थोड़े से डिज़ाइन को लेकर कन्फ्यूजन है। जानकारी के अनुसार कोई कहता है कि कैमरा की डिजाइन OnePlus 15 जैसे square bump होने वाली है। और कोई कह रहा है कि कैमरा का डिज़ाइन circular island में होगा।
OnePlus 16 कीमत
वनप्लस 16 की कीमत की बात करें तो अभी तक इसकी कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। इसकी कीमत वनप्लस 15 की कीमत के आसपास होगी।
कब होगी OnePlus 16 की लॉन्चिंग?
OnePlus 16 लॉन्च होने की डेट इंडिया में अब तक कंफर्म नहीं हुई है। China में यह फोन 19 अक्टूबर 2026 को लॉन्च होने की उम्मीद है।
वनप्लस ने यह भी कंफर्म किया है कि वह इस स्मार्टफोन को यूरोप और नॉर्थ अमेरिका में लॉन्च नहीं करेगा। इंडिया लॉन्च के लिए अभी तक कोई खबर या खुलासा नहीं किया गया है।
क्या आपको यह फोन खरीदना चाहिए?
अगर यह फोन इंडिया में लॉन्च होता है तो जरूर बहुत सारे यूजर इसके लिए आएंगे। अगर आप चाहते हैं कि आपका मोबाइल फोन कैमरा और बैटरी में अच्छा परफॉर्मेंस दे, तो यह फोन आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। इसमें आप गेमिंग के साथ-साथ मल्टीटास्किंग का काम भी बहुत ही स्मूद तरीके से कर पाएंगे।
अगर आपका काम ज्यादातर मोबाइल फोन से होता है तो यह वनप्लस 16 आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
एक महत्वपूर्ण सुझाव: गेमिंग और मल्टीटास्किंग करने वाले यूजर्स के लिए भी इसका संभावित प्रोसेसर और बड़ा बैटरी बैकअप आकर्षक हो सकता है। हालांकि, फोन खरीदने का फैसला इसकी अंतिम कीमत, आधिकारिक स्पेसिफिकेशन और भारत में लॉन्च होने के बाद लेना ज्यादा बेहतर रहेगा।