Site icon Khabar Daira

SEBA HSLC-HS Exam 2027: बाढ़ और जनगणना के चलते कक्षा 10वीं-12वीं का सिलेबस पूरा करने की डेडलाइन बढ़ी

SEBA HSLC-HS Exam 2027 new date

SEBA HSLC-HS Exam 2027 new date

असम के एजुकेशन सिस्टम में एक बहुत ही महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। आगामी SEBA HSLC-HS Exam 2027 को लेकर असम स्टेट स्कूल एजुकेशन बोर्ड (SEBA) पूरी तरह गंभीर नजर आ रहा है, जिसके चलते आने वाले दिनों में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

असम स्टेट स्कूल एजुकेशन बोर्ड (Assam State School Education Board) ने डिवीजन-1 के तहत 8 सितंबर 2026 को एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के जरिए कक्षा दसवीं और बारहवीं के छात्रों के लिए सिलेबस पूरा करने की समय-सीमा बढ़ा दी गई है। यह फैसला असम में आई विनाशकारी बाढ़ और राज्य में चल रही जनगणना गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

डेडलाइन क्यों बढ़ाई गई?

SEBA HSLC-HS Exam 2027 postpond due to Assam flood 2026

बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, राज्य के कई जिलों में आई बाढ़ और जनगणना कार्य में स्कूलों की भागीदारी की वजह से यह आशंका जताई गई है कि तय समय के भीतर पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो पाएगा। खासतौर पर 10वीं और 12वीं के छात्रों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

असम में आई बाढ़ की तबाही से बड़ी संख्या में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है, जो इस फैसले की एक मुख्य वजह है। इसके अलावा, राज्य में फिलहाल चल रही जनगणना की जिम्मेदारी सरकारी शिक्षकों को दी गई है, जिसके चलते वे अपनी कक्षाएं नियमित रूप से नहीं ले पा रहे हैं। यही वजह है कि दसवीं और बारहवीं के छात्रों के लिए सिलेबस पूरा करने की डेडलाइन बढ़ाई गई है।

नई डेडलाइन क्या है?

असम स्टेट स्कूल एजुकेशन बोर्ड की ताजा जानकारी के अनुसार, नई डेडलाइन इस प्रकार है:

इसका मतलब यह है कि स्कूलों को नियमित पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए पहले की तुलना में कुछ अतिरिक्त हफ्तों का समय मिलेगा।

SEBA HSLC-HS Exam 2027 पर क्या असर होगा?

असम स्टेट स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने नोटिफिकेशन में साफ कर दिया है कि HSLC और HS की फाइनल परीक्षाओं का शेड्यूल नई समय-सीमा के अनुसार ही तय किया जाएगा। यानी इन दोनों परीक्षाओं की तारीखों की आधिकारिक घोषणा बाद में की जाएगी। जिस तरह दसवीं और बारहवीं का सिलेबस पूरा करने की तारीख बदली गई है, उसी तरह इन दोनों परीक्षाओं की तारीखें भी बदल सकती हैं।

यह भी पढ़ें:

नोटिफिकेशन की कॉपी किन्हें भेजी गई?

असम स्टेट स्कूल एजुकेशन बोर्ड की यह सूचना शिक्षा मंत्री के निजी सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग के आयुक्त एवं सचिव, माध्यमिक शिक्षा निदेशक, दोनों डिवीजनों के सभी स्कूल इंस्पेक्टर, परीक्षा यंत्र (Examination Machinery) और असम के विभिन्न शिक्षक संघों सहित कई अधिकारियों और संगठनों को भेजी गई है, ताकि स्कूल प्रशासन को इसकी पूरी जानकारी हो और वे इस नोटिस के आधार पर पाठ्यक्रम को आगे बढ़ा सकें।

छात्रों और अभिभावकों के लिए राहत

Source: News Live: Assam Flood 2026

SEBA द्वारा जारी यह नोटिस खासतौर पर उन छात्रों के लिए है जो फिलहाल असम में आई बाढ़ की वजह से भारी नुकसान झेल रहे हैं। कई जिलों में बाढ़ का असर बहुत अधिक रहा है, जिससे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की पढ़ाई पर गंभीर असर पड़ा है।

बाढ़ प्रभावित इन विद्यार्थियों के लिए यह फैसला एक बड़ी राहत और खुशखबरी है, क्योंकि अब उन्हें अपना पाठ्यक्रम दोबारा शुरू करके पूरा करने का पर्याप्त मौका मिलेगा। इस अतिरिक्त समय में उन्हें सिलेबस खत्म करने के लिए काफी समय मिल पाएगा, जिससे वे आने वाली SEBA HSLC-HS Exam 2027 की बेहतर तैयारी कर सकेंगे।

कब होगी SEBA HSLC-HS Exam 2027?

असम एजुकेशन बोर्ड द्वारा जारी नोटिस में HSLC और HS फाइनल एग्जाम 2027 की तारीखों की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। इसलिए छात्रों से अनुरोध है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर लगातार नजर बनाए रखें।

अस्वीकरण: यह जानकारी असम स्टेट स्कूल एजुकेशन बोर्ड द्वारा 8 सितंबर 2026 को जारी की गई आधिकारिक नोटिफिकेशन पर आधारित है। SEBA HSLC-HS Exam 2027 की सही तारीखों की जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें।

अगर आप इसी तरह की जानकारी लगातार पाना चाहते हैं, तो हमारे व्हाट्सएप चैनल Khabar Daira से जुड़ें।

 

Exit mobile version