क्रिकेट जगत के “भगवान” कहे जाने वाले Sachin Tendulkar इन दिनों एक अलग ही वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में देश के कई बड़े राजनीतिक नेताओं से मुलाकात कर अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर और होने वाली बहू सानिया चांडक की शादी का निमंत्रण व्यक्तिगत रूप से दिया। इस खास सूची में राहुल गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जैसे नाम शामिल हैं।
Sachin Tendulkar अपने परिवार के साथ नई दिल्ली पहुंचे, जहाँ उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की और उन्हें अपने बेटे की शादी का निमंत्रण दिया। इस मौके की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा की। सचिन ने लिखा कि उनका परिवार खुद को भाग्यशाली मानता है कि वे अपने बेटे की शादी के लिए वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को आमंत्रित कर पाए।
दिन के पहले हिस्से में ही सचिन तेंदुलकर और उनका परिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करने पहुंचे। उन्होंने इन सभी नेताओं को अपने हाथों से शादी का निमंत्रण पत्र सौंपा। यह मुलाकातें पूरी तरह व्यक्तिगत और भावनात्मक रहीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद Sachin Tendulkar ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि उनके लिए यह सौभाग्य की बात है कि वे अपने बेटे अर्जुन और सानिया की शादी में प्रधानमंत्री को आमंत्रित कर सके। साथ ही उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद और सुखी वैवाहिक जीवन की सलाह देने के लिए मोदी जी का आभार भी जताया।
इसके अलावा, सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ राष्ट्रपति भवन भी पहुंचे, जहाँ उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को स्वयं निमंत्रण पत्र दिया। इस मुलाकात को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर धन्यवाद देते हुए लिखा कि राष्ट्रपति भवन में मिले आत्मीय स्वागत और साथ बिताए गए कुछ पलों के लिए उनका परिवार आभारी है।
कब होगा अर्जुन और सानिया का विवाह?
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदा की शादी की तारीख तय हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, इस शादी से जुड़ी रस्में 3 मार्च से शुरू होंगी, जबकि मुख्य विवाह समारोह 5 मार्च को होने की संभावना है।
इस खास मौके को और भी भव्य बनाने के लिए देश के कई बड़े नेताओं को भी शादी समारोह में आमंत्रित किया गया है। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के नेता राहुल गांधी जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।
देश की जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी में होने वाली यह शादी न सिर्फ तेंदुलकर परिवार के लिए, बल्कि उनके प्रशंसकों के लिए भी एक खास अवसर बनने वाली है।
कहां होगा Sachin Tendulkar का बेटा, अर्जुन तेंदुलकर की शादी सेरेमनी ?
ताज़ा मिली जानकारी के अनुसार, सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदा की शादी मुंबई में आयोजित की जाएगी। हालांकि यह समारोह पूरी तरह से प्राइवेट रहेगा, जिसमें केवल करीबी रिश्तेदारों और चुनिंदा विशेष मेहमानों को ही आमंत्रित किया जाएगा।
अगर आप सोच रहे हैं कि इस शादी की झलक सोशल मीडिया या किसी लाइव टेलीकास्ट के ज़रिए देखने को मिलेगी, तो यह एक गलतफहमी है। तेंदुलकर परिवार ने इस समारोह को पूरी तरह निजी रखने का फैसला लिया है। इसलिए न तो शादी का कोई लाइव प्रसारण होगा और न ही इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा किया जाएगा।
कौन हैं सानिया चंदोक?
मुंबई में जसप्रीत और गौरिका चंडोक के घर जन्मी सानिया चंडोक एक जाने-माने कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके दादा रवि घई ग्रेविस ग्रुप के चेयरमैन थे, जो इंटरकॉन्टिनेंटल होटल मुंबई, ब्रुकलिन क्रीमरी और बास्किन रॉबिन्स इंडिया के संचालन के मालिक हैं। उन्होंने प्रतिष्ठित लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (एलएसई) से स्नातक होने से पहले बीडी सोमानी इंटरनेशनल स्कूल और कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की।
अस्वीकरण: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर लिखा गया है। इसमें त्रुटियां हो सकती हैं। इस लेख का उद्देश्य जानकारी प्रदान करना है, न कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना।

