भारतीय गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है—अब वे $1.1 बिलियन नेट वर्थ के साथ दुनिया के अरबपतियों की सूची में शामिल हो चुके हैं। इस ऐतिहासिक सफर में उन्होंने भारत के तमिलनाडु से लेकर कैलिफ़ोर्निया तक का लंबा और प्रेरणादायक सफर तय किया। यह खबर ना सिर्फ टेक उद्योग में हलचल मचा रही है, बल्कि युवाओं के लिए एक नई प्रेरणा का स्रौत भी बन गया है।
यह यादगार खबर जुलाई 2025 में सामने आई, जब Bloomberg Billionaires Index ने सुंदर पिचाई को आधिकारिक तौर पर अरबपति घोषित किया। गूगल और अल्फाबेट के CEO के रूप में उन्होंने पिछले एक दशक में कंपनी को कई नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया—खासतौर पर AI टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर में भारी निवेश के चलते कंपनी का शेयर मूल्य रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचा।
कैसे सुन्दर पिचाई के नेट वर्थ बड़ा ?
सुंदर पिचाई की कुल संपत्ति 1.1 बिलियन डॉलर हो गई है जिसके बाद उनका नाम अरबपतियों की सूची में दर्ज हो गया है। यह सब रातोंरात नहीं हुआ है। 2015 में गूगल के सीईओ के रूप में नियुक्त होने के बाद से उन्होंने गूगल की कई विशेषताओं पर काम किया है और सुधार लाया है। ऐसे कई कारक हैं जिन्होंने उनके धन संचय में योगदान दिया है।
उन्हें अरबपति बनाने में निम्नलिखित कारक जिम्मेदार हैं।
नेतृत्व की भूमिका:
आय का मुख्य स्रोत है गूगल के सीईओ की भूमिका जो उनको 2015 में अप्पोइंट हुआ और उसके बाद 2019 में अल्फाबेट के सीईओ की भूमिका है, जो गूगल की मूल कंपनी है। उनके नेतृत्व में कंपनी ने महत्वपूर्ण विकास और विस्तार का दौर देखा है।
स्टॉक परफॉरमेंस :
सुंदर पिचाई के नेतृत्व में, गूगल की मूल कंपनी के स्टॉक में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, विशेष रूप से एआई की लोकप्रियता के कारण इसकी वृद्धि में। इससे उनके स्टॉक होल्डिंग्स के मूल्य में नाटकीय वृद्धि हुई है।
स्टॉक अवॉर्ड :
स्टॉक अवॉर्ड, पिचाई के मुआवजे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह तरीका समय के साथ काम कर रहा है। जैसे-जैसे कंपनी के स्टॉक की कीमत बढ़ती है, वैसे-वैसे स्टॉक पुरस्कार की कीमत भी बढ़ती है।
इनके अलावा, कई और स्रोत हैं जो पिचाई की आय के लिए जिम्मेदार हैं और इन सभी ने उन्हें अरबपतियों की सूची में शामिल होने में मदद की है।
2024 में पिचाई की इनकम रिपोर्ट
सुंदर पिचाई की सैलरी 2024 में इसलिए घटी क्योंकि उन्हें उस साल कोई बड़ा स्टॉक अवॉर्ड नहीं मिला। 2022 में उन्हें एक विशेष स्टॉक ग्रांट मिला था जो हर तीन साल में एक बार दिया जाता है। यही वजह थी कि 2022 में उनकी कमाई $226 मिलियन तक पहुंच गई थी, जबकि 2024 में यह घटकर $10.72 मिलियन रह गई।
उनकी बेस सैलरी $2 मिलियन पर स्थिर रही, लेकिन बाकी कमाई स्टॉक और कंपनी की सुविधाओं से आती है। 2024 में कंपनी ने उनकी पर्सनल सिक्योरिटी पर $8.27 मिलियन खर्च किए, जो पिछले साल से 22% ज्यादा था।
भारतीय गूगल सीईओ सुंदर पिचाई कितना कमाते हैं?
भारतीय मूल के सुंदर पिचाई, जो गूगल और उसकी पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ हैं, साल 2025 में उनकी कुल संपत्ति लगभग $1.2 बिलियन (करीब ₹10,000 करोड़) आंकी गई है। हालांकि उनकी बेस सैलरी $2 मिलियन (लगभग ₹16.4 करोड़) ही है, लेकिन उन्हें स्टॉक बोनस और अन्य सुविधाओं के रूप में करोड़ों डॉलर मिलते हैं। उदाहरण के लिए, साल 2022 में उन्हें $226 मिलियन का भारी भरकम पैकेज मिला था। 2024 में यह घटकर $10.72 मिलियन रह गया क्योंकि उस साल उन्हें कोई बड़ा स्टॉक अवॉर्ड नहीं मिला था।
सुंदर पिचाई की कमाई का बड़ा हिस्सा अल्फाबेट के शेयरों से आता है। उनके पास कंपनी में 0.02% हिस्सेदारी है, जिसकी कीमत करोड़ों डॉलर में है। इसके अलावा, कंपनी उनकी सुरक्षा पर भी काफी खर्च करती है—2024 में $8.27 मिलियन सिर्फ उनकी पर्सनल सिक्योरिटी पर खर्च किए गए। सुंदर पिचाई की सफलता का राज उनकी दूरदर्शिता और टेक्नोलॉजी में गहरी समझ है, खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में उनके नेतृत्व ने अल्फाबेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
भारतीय गूगल सीईओ सुंदर पिचाई के इस सफलता ये दिखाती हैं कि भारत जैसे देश से निकलकर भी कोई वैश्विक मंच पर छा सकता है, अगर सही दिशा, शिक्षा और जज़्बा हो। सुंदर पिचाई आज सिर्फ एक नाम नहीं, एक प्रेरणा हैं!