अगर आप असम के आदिवासी अथवा टी ट्राइब समुदाय से आते हैं और आपकी पढ़ाई जारी है, तो आपके लिए एक बेहद खुशखबरी है। असम सरकार का Tea Tribes and Adivasi Welfare Directorate (TTWD) हर साल SIRISH स्कॉलरशिप के माध्यम से राज्य के टी ट्राइब और आदिवासी छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करता है।
प्रत्येक साल की तरह इस बार भी SIRISH Scholarship 2026 के लिए आवेदन करने की वेबसाइट 26 अगस्त से खोल दी गई है, जो 5 अक्टूबर 2026 तक खुली रहेगी।
इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको SIRISH स्कॉलरशिप 2026 से जुड़ी हर जरूरी जानकारी देंगे — जैसे यह स्कॉलरशिप किसके लिए है, कौन-कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए, आवेदन कैसे करें, कितनी राशि मिलेगी, स्टेटस कैसे चेक करें इत्यादि।
SIRISH Scholarship 2026 क्या है?
IRISH Scholarship 2026 असम सरकार की एक वेलफेयर स्कीम है, जिसे Directorate of Tea Tribes and Adivasi Welfare (TTWD) द्वारा चलाया जाता है। “SIRISH” दरअसल एक ऑनलाइन पोर्टल का नाम है (sirishassam.in), जिसके ज़रिए Tea Tribe और Adivasi समुदाय के छात्र स्कूल, कॉलेज, डिप्लोमा और स्नातक स्तर की पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता हेतु आवेदन कर सकते हैं।
इस पोर्टल को 2021 में लॉन्च किया गया था, ताकि स्कॉलरशिप और वेलफेयर स्कीम्स के लिए आवेदन की प्रक्रिया को पूरी तरह पेपरलेस, पारदर्शी और आसान बनाया जा सके।
इस योजना के तहत Pre-Matric Scholarship, Post-Matric Scholarship, HSLC/HSSLC टॉपर्स के लिए विशेष स्कॉलरशिप, और उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता जैसी कई अलग-अलग स्कीमें शामिल हैं। SIRISH Scholarship 2026 के ऑनलाइन आवेदन 26 अगस्त से शुरू हो चुके हैं, और यह प्रक्रिया पूरी तरह से sirishassam.in पोर्टल के माध्यम से संचालित होती है।
किसके लिए है यह स्कॉलरशिप
SIRISH Scholarship विशेष तौर पर असम के टी ट्राइब्स और आदिवासी समुदाय के छात्रों के लिए बनाई गई वेलफेयर स्कीम है। इस स्कीम का मकसद यह है कि टी गार्डन क्षेत्रों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को अपनी शिक्षा जारी रखने में मदद मिल सके।
SIRISH Scholarship 2026 — एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
- आवेदक असम का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- आवेदक टी ट्राइब या आदिवासी समुदाय से होना चाहिए और यह TGL/EX-TGL जाति प्रमाण पत्र से साबित होना चाहिए।
- आवेदक छात्र किसी मान्यता प्राप्त स्कूल, कॉलेज या संस्था में पढ़ाई कर रहा हो।
- आवेदक छात्र के परिवार की वार्षिक आय 5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
- आवेदक Class 9, Class 10, Class 11, Class 12, डिप्लोमा कोर्स या Undergraduate Course का विद्यार्थी होना चाहिए।
- जो छात्र HSLC/HSSLC परीक्षा में टॉपर हैं और जिनका प्रतिशत 80% से अधिक है, उनके लिए विशेष स्कॉलरशिप की व्यवस्था है।
- जिन उम्मीदवारों ने UPSC/APSC सिविल सेवा प्रीलिम्स (Prelims) परीक्षा पास की है, वे भी एक विशेष वित्तीय सहायता योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
स्कॉलरशिप के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स
इस स्कीम की किसी भी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट होना जरूरी है:
- जाति प्रमाण पत्र (TGL/EX-TGL Caste Certificate)
- अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड, जो आपके बैंक अकाउंट से लिंक हो
- पिछली परीक्षा की मार्कशीट
- बैंक पासबुक की स्कैन कॉपी, जो आधार कार्ड से लिंक हो
- हाल ही की पासपोर्ट साइज़ फोटो
- स्कूल अथवा संस्था द्वारा जारी बोनाफाइड सर्टिफिकेट
यहां एक बात का ध्यान रखना जरूरी है कि सभी स्कॉलरशिप राशि आधार-लिंक्ड बैंक अकाउंट में DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए भेजी जाती है। इसलिए सुनिश्चित करें कि आपका बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक हो।
कैसे करें आवेदन

SIRISH स्कॉलरशिप के लिए आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन है। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- आधिकारिक पोर्टल sirishassam.in पर जाएं।
- New Registration पर क्लिक करके अपना अकाउंट बनाएं।
- लॉगिन करने के बाद उपलब्ध स्कॉलरशिप स्कीम्स की लिस्ट में से अपनी योग्यता के अनुसार स्कीम चुनें।
- सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
- ऊपर बताए गए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- फॉर्म को अच्छी तरह से चेक करने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
- आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें और भविष्य के लिए संभाल कर रखें।
sirishassam.in पोर्टल को अब मोबाइल-फ्रेंडली बना दिया गया है, जिससे छात्र अपने मोबाइल से ही आवेदन कर सकते हैं और डॉक्यूमेंट अपलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
SIRISH Scholarship Amount कितनी मिलेगी?
SIRISH Scholarship amount छात्र की शिक्षा के स्तर और चुनी गई योजना पर निर्भर करती है:
| योजना | पात्र छात्र | राशि |
| Pre-Matric Scholarship | Class 9 और 10 | ₹3,000 |
| Post-Matric Scholarship | Class 11-12 | ₹5,000 |
| Post-Matric Scholarship | स्नातक (Bachelor’s Degree) | ₹7,000 |
| Simon Sing Horo Special Scholarship | HSLC/HSSLC टॉपर्स (एक बार) | अलग से घोषित |
| Financial Assistance for Higher Studies | उच्च शिक्षा हेतु | योजना अनुसार |
| Civil Services Prelims Assistance | UPSC/APSC Prelims पास उम्मीदवार | अलग से घोषित |
SIRISH Application Status कैसे चेक करें
आवेदन जमा करने के बाद उसका स्टेटस चेक करना बहुत आसान है:
- sirishassam.in पोर्टल पर जाएं।
- अपनी Registration ID और Password से लॉगिन करें।
- Dashboard में जाकर अपने आवेदन का करंट स्टेटस देखें, जैसे “Under Verification”, “Verified by Institute”, “Approved” आदि।
अगर आपका आवेदन Approved स्टेटस दिखाता है, तो स्कॉलरशिप राशि जल्द ही आपके आधार-लिंक्ड बैंक खाते में DBT के जरिए भेज दी जाएगी। ध्यान रहे कि आप बार-बार लॉगिन करके अपडेट चेक करते रहें, ताकि किसी भी डॉक्यूमेंट संबंधी समस्या का समय रहते समाधान किया जा सके।
इंपॉर्टेंट डेट्स
इस वेलफेयर स्कीम की स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करते समय नीचे दी गई खास तारीखों का ध्यान जरूर रखें:
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 26 अगस्त 2026
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख: 5 अक्टूबर 2026
SIRISH Scholarship 2026 असम के टी ट्राइब्स और आदिवासी समुदाय के छात्रों के लिए अपनी शिक्षा जारी रखने का एक बहुत बड़ा अवसर है। अगर आप आदिवासी अथवा टी ट्राइब्स समुदाय के छात्र हैं और आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं, तो यह आपके लिए एक बड़ा मौका है। देर न करते हुए अपनी योग्यता के अनुसार किसी भी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करें और अपनी आर्थिक परेशानी को दूर करें।
इसी तरह शिक्षा से संबंधित अपडेट पाने के लिए हमारी वेबसाइट khabardaira.com पर बने रहें।