दिल्ली रेड फोर्ट कार ब्लास्ट: मौत का तांडव, 10 की गई जान, कई घायल!

दिल्ली रेड फोर्ट कार ब्लास्ट

दिल्ली रेड फोर्ट कार ब्लास्ट: कल शाम करीब 7:00 बजे, दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला (Red Fort) के गेट के पास एक कार ब्लास्ट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस धमाके के बाद दिल्ली सहित कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

गृहमंत्री अमित शाह ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि हर सुराग और हर अकाउंट की गहन जांच की जाएगी, जब तक इस ब्लास्ट के मास्टरमाइंड को पकड़ नहीं लिया जाता।

घायल लोगों को तत्काल एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

दुखद घटना का विवरण

यह भयानक ब्लास्ट शाम करीब 6:52 बजे हुआ, जब एक हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ। यह धमाका रेड फोर्ट मेट्रो स्टेशन के सामने उस समय हुआ जब इलाका लोगों से भरा हुआ था। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास की कई गाड़ियाँ और दुकानों को भी नुकसान पहुँचा। मौके पर अफरातफरी मच गई और लोगों में भय का माहौल फैल गया।

दिल्ली रेड फोर्ट कार ब्लास्ट

घटना के तुरंत बाद दिल्ली और आसपास के राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में UAPA (Unlawful Activities Prevention Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है, क्योंकि इस विस्फोट में आतंकी लिंक की संभावना जताई जा रही है।

यह धमाका उस समय हुआ जब जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद स्थित दो रिहायशी इमारतों से करीब 3000 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद की थी। ये सामग्री फर्टिलाइज़र (उर्वरक) के रूप में रखी गई थी, जिसे एक डेडली एक्सप्लोसिव बम में बदला जा सकता था।

सूत्रों के अनुसार, यह बरामदगी इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर की गई, जिसके चलते जम्मू-कश्मीर के डॉक्टर आदिल राठर को गिरफ्तार किया गया है।

पीएम मोदी का पहला बयान

लाल किले के पास हुए भीषण धमाके में कम से कम 10 लोगों की मौत के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना पहला बयान जारी किया है।

उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा —

“मैं उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायल लोग जल्द स्वस्थ हों — यही मेरी कामना है। प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुँचाई जा रही है।”


प्रधानमंत्री मोदी ने इस घटना को बेहद गंभीरता से लेते हुए, गृहमंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की है। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को तत्काल कार्रवाई और गहन जांच के निर्देश दिए हैं।

लाल किले के पास धमाके के बाद दिल्ली में कई जगहों पर छापेमारी

सोमवार शाम दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए भारी धमाके में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुआ, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना के बाद दिल्ली पुलिस और जांच एजेंसियों ने राजधानी के कई इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने इस घटना को बेहद गंभीरता से लेते हुए एक उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

सुरक्षा एजेंसियां और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मिलकर इस विस्फोट के संभावित आतंकी लिंक की जांच कर रही हैं, ताकि किसी भी आगे की साजिश को समय रहते रोका जा सके।

अस्वीकरण: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर लिखा गया है। इसमें त्रुटियाँ हैं। इसका मुख्य उद्देश्य जानकारी प्रदान करना है।

यह भी पढ़ें:

Lionel Messi ने रचा नया रिकॉर्ड — Nashville को 0-4 से हराकर Ronaldo को पीछे छोड़ दिया!

 

2 thoughts on “दिल्ली रेड फोर्ट कार ब्लास्ट: मौत का तांडव, 10 की गई जान, कई घायल!

  1. Just downloading the app from 88betapps and it seems to work smoothly, but haven’t fully looked into it as of yet. This helps if you want a mobile option for 88bet. If you want to use it, check it out 88betapps.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *